जालोर जिले के बिशनगढ में रतन रिसोर्ट व वेदा रेस्टोरेन्ट में बुधवार रात को नए साल के वेलकम को लेकर बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर वासियों ने आतिशबाजी और जश्न के साथ नए साल 2026 का स्वागत किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे, आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। शहरवासियों ने एक सुर में हैप्पी न्यू ईयर कहा तो पूरा ग्राउंड गूंज उठा। लोगों ने एक-दूजे को गले लगाया और हाथ मिलाकर नए साल की बधाई दी। हालांकि इस दौरान दो-तीन बार बरसात आने पर में प्रोग्राम को रोकना भी पड़ा। लेकिन बारिश रूकने के बाद फिर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। जोश से लबरेज शहरवासियों ने नाचते-गाते नए साल का वेलकम किया। जालोर शहर में कई निजी होटलों को सजाया गया
कार्यक्रम को लेकर जालोर वतन रिसोर्ट,वेदा रेस्टोरेंट, विजय पेरेड्राईस समेम कई होटलों के परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।


