जयपुर की पहाड़ियों पर हो रहा अवैध खनन!:चेजा पत्थर का खोदकर चुराया, पुलिस चैकिंग में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे

जयपुर की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन कर चेजा पत्थर को चुराया जा रहा है। खनिज विभाग की सूचना पर कानोता थाना पुलिस की चैकिंग पर पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर बदमाश भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अवैध खनन से जुड़ी गैंग के बारे में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- खनिज विभाग के निदेशक-2 जैद अली ने FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि पहाड़ियों से चेजा पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन कर चुराया चेजा पत्थर एक ट्रेक्टर-ट्रॉली में भरकर आगरा रोड की ओर ले जाया जा रहा है। खनन विभाग की सूचना पर कानोता थाना पुलिस ने पुरानी चुंगी आगरा रोड पर नाकाबंदी की। गश्त चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर अवैध खनन करने वाले चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गए। कानोता थाना पुलिस ने पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। खनन विभाग की ओर से दी शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस अवैध खनन से जुड़े गिरोह की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *