महासमुंद| ग्राम लाफिन खुर्द में गुरुवार को भक्त गुहा निषाद राज की जयंती का आयोजन किया गया। सुबह से निषाद समाज ने जयंती को लेकर तैयारी की गई थी। प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता के साथ भक्त गुहा निषाद राज की पूजा कर समाज व ग्राम में सुख समृद्धि की कामना की गयी। दोपहर बाद ग्राम में निषाद समाज और ग्रामीणों द्वारा झांकी निकाली गई।


