पाली में नए साल की शुरुआत मंदिर दर्शन के साथ:मंदिरों में दर्शन कर मांगी खुशहाली, डीजे नाइट में भी गूंजे जय श्रीराम के नारे

नए साल 2026 का पहला दिन गुरुवार को सुबह की शुरुआत कई शहरवासियों ने मंदिर दर्शन से की। सर्दी के बावजूद लोगों में आस्था का जोश देखने को मिला। मंदिर पहुंच शहरवासियों ने प्रार्थना की ओर सुख-समृद्धि की कामना की।
पाली शहर के नागा बाबा बगेची, सोमनाथ महादेव मंदिर, गीता सत्संग भवन, वेंकटेश मंदिर, लखोटिया महादेव मंदिर, बजरंग बाग सहित शहर के कई मंदिरों में सुबह के समय श्रद्धालुओं की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा देखने को मिली। दर्शन कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की। कई परिवार सहित भी पहुंचे। तो कुछ ने मंदिरों में पूजा भी की।
पाली शहर सहित जिले में कई जगह गुरुवार रात को नए साल के स्वागत में डीजे नाइट का आयोजन किया गया। घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे कई जगह लोगों ने जयश्री राम और भगवान भोलेनाथ के नारे लगाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *