हंसराज खोईवाल राजस्थान छात्रा वालीबॉल टीम के कोच नियुक्त:69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 5 से 9 जनवरी तक आंध्र प्रदेश में लेंगे भाग

झालावाड़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खजूरी में कार्यरत शारीरिक शिक्षक हंसराज खोईवाल को राजस्थान छात्रा (14 वर्ष आयु वर्ग) वालीबॉल टीम का प्रशिक्षक एवं कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निदेशक द्वारा की गई है। खोईवाल 5 से 9 जनवरी तक कडप्पा, आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय छात्रा वालीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम के साथ कोच के रूप में भाग लेंगे। इस नियुक्ति पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष जॉनसन टी. सैम, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक) जयपाल सिंह यादव, ओलंपिक संघ सचिव अलीम बैग, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष बसंत कास्ट, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विनय जैन, नूतन प्रकाश शुक्ला, शरीफ खान, विनोद खरनिवाल, प्रतीक जैन, सलाम खान, राजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र सिंह राजावत सहित कई खेल प्रेमियों ने हंसराज खोईवाल को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *