खरगोन में दूसरे दिन भी घना कोहरा:रात का पारा 1 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

खरगोन में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार को नए साल 2026 की शुरुआत भी कोहरे के बीच हुई। सुबह करीब 7 बजे दृश्यता बेहद कम रही और सड़क पर आगे सिर्फ 25 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। करीब पांच दिन बाद रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर गया है। हालांकि, दिन में शीतलहर का असर बना रहा और ठंड महसूस की गई। सुबह 8 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में इस बार बर्फबारी कम हुई है। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। जिन इलाकों में इन हवाओं का असर ज्यादा है, वहां ठंड बनी हुई है। 4 जनवरी के बाद हवाओं के कमजोर पड़ने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल ठंड का सब्जियों और रबी फसलों पर कोई खास असर नहीं देखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *