बेनूर | नारायणपुर जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी, हिंदी माध्यम विद्यालय बेनूर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम बागबेड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने बौद्धिक चर्चा, स्वयंसेवकों को समय के महत्व और कर्म करने, लक्ष्य निर्धारित करने, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों में चलने प्रेरित किया।


