बालाघाट की ओर से जिले की सांस्कृतिक संस्था नूतन कला निकेतन का 69वां सांस्कृतिक पर्व बुधवार रात संपन्न हो गया। यह चार दिवसीय पर्व था। इस सांस्कृतिक पर्व की शुरुआत ‘मैं अनिकेत हूं’ नाटक से हुई। दूसरे दिन निकेतन के बाल और युवा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कथक नृत्य, लोकनृत्य, भजन और गजल प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। पर्व के तीसरे और चौथे दिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद और मुंबई के लोक कलाकारों की ‘मराठी माया’ प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आर्थी पाटमकर आयंगर और उनके साथियों ने मराठी भाषा के गीत प्रस्तुत किए। दर्शन साटम और उनके साथियों की प्रस्तुति ने सभागार में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे वे उनके साथ गाने और झूमने लगे। कलाकारों ने कॉमेडी के माध्यम से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में नूतन कला निकेतन ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। संरक्षक अजय सोनी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…


