मैहर में 48 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन:नए साल पर सुबह 4 बजे द्वार खुले, मां शारदा की हुई विधिवत पूजा-अर्चना

मैहर में नए साल के पहले दिन गुरुवार को मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से 10 बजे तक 48 हजार से अधिक भक्तों ने देवी के दर्शन किए। मां शारदा की हुई पूजा-अर्चना प्रधान पुजारी पवन पांडे ने तड़के सुबह 3:30 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खोले। इसके बाद मां शारदा का विधिवत अभिषेक और श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इन अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद ही दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के द्वार खोले गए। सुबह 10 बजे तक 48 हजार भक्तों ने किए दर्शन नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं का आगमन भोर 2 बजे से ही सीढ़ी मार्ग पर शुरू हो गया था। सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच 48 हजार से अधिक भक्तों ने मां शारदा के दर्शन किए।
परिसर और आसपास पुलिस बल रहा तैनात सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल गई, जिससे श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिली। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात थे, और एक कार्यपालन मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई थी। मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के बीच देखा गया। नववर्ष के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए कई श्रद्धालु अपने परिवार और साथियों के साथ मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *