दमोह में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल:रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पास हादसा, नए साल पर सागर घूमने जा रहे थे छात्र

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सीमा में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जबेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। नए साल पर सागर घूमने जा रहे थे छात्र जानकारी के अनुसार, सगोड़ी निवासी कक्षा 10वीं के छात्र आयरन (16) पुत्र रत्नेश मेहरा और राहुल चौधरी (17) नए साल पर सागर घूमने जा रहे थे। वे अपनी बाइक से जबेरा में अपने दोस्तों से मिलने के बाद सागर जाने वाले थे। गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर टाइगर रिजर्व की सीमा के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जबेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। जबेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *