झुंझुनूं गुढ़ा थाना इलाके के बड़ागांव में गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव उसके किराए के मकान में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतका की पहचान हंलसासर निवासी पूनम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप आत्महत्या नहीं, यह हत्या घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूनम की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे फंदे पर लटकाया गया है। शुरुआत में लोगों ने पुलिस को कमरा खोलने से भी रोक दिया। ग्रामीणों का तर्क था कि बिना उच्च स्तरीय जांच के कमरा खोलने से मौके पर मौजूद सबूत नष्ट हो सकते हैं। पुलिस की समझाइश और एक्सपर्ट टीमों की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ा थाना प्रभारी सुरेश रोलन ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर MOB (Mobile Outpost Bureau), FSL (Forensic Science Laboratory) और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की लंबी समझाइश के बाद ही शव को नीचे उतारने दिया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए गुढ़ा अस्पताल भेजा गया। वीडियो कॉल और मोबाइल कॉल डिटेल पर टिकी जांच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मौत से कुछ समय पहले मृतका किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। पुलिस अब मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) और सोशल मीडिया चैटिंग को खंगाल रही है। परिजनों ने एक संदिग्ध युवक के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पूनम को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। पति की साल भर पहले ही हुई थी मौत जानकारी के अनुसार, पूनम के पति दलीप सिंह की की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। अपने दो बच्चों के साथ वह बड़ागांव में किराए का मकान लेकर रह रही थी। देर रात ऐसा क्या हुआ कि हँसते-खेलते परिवार की मुखिया ने मौत को गले लगा लिया या उसे मार दिया गया, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने एक युवक पर संदेह जताया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। मोबाइल डिटेल आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है


