जालंधर में न्यू ईयर जश्न में चले धारदार हथियार:अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर विवाद, आधी रात फव्वारों के ठंडे पानी से नहाए

जालंधर में नए साल के जश्न की पार्टियों में लोग देर रात तक झूमते मिले। अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर ईस्टवुड विलेज रेस्टोरेंट के बाहर युवकों में खूनी झड़प हुई। हाईवे पर पुलिस गश्त के बावजूद टकुए (तेजधार हथियार) चले। यहां युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों ही गुट पुलिस में शिकायत लेकर नहीं गए हैं। झड़प के बाद उनको भीड़ में से लोगों ने छुड़ाकर घर भेज दिया। इसके अलावा होटलों हुए पार्टी में लोग नए साल के स्वागत में इस कद्र मदहोश हो गए कि आधी रात को 20 डिग्री के करीब टेंपरेचर में फव्वारों के पानी से नहाए और डांस किया। एक ऐसा ही वीडियो जालंधर-फगवाड़ा हाईवे के पास एक रेस्टोरेंट का सामने आया है। आधी रात फव्वारों के पानी से नहाए, पानी के बीच नाचे
जालंधर से फगवाड़ा को जोड़ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर बने एक रेस्टोरेंट के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो इंस्टा पर सामने आया है। इसमें लोग आधी रात को फव्वारों के ठंडे पानी में नहाते हुए नजर आए। लोग पानी के बीच ही म्यूजिक की धुनों पर नाचते रहे। हाईवे पर चले टकुए, रेस्टोरेंट में पैसों को लेकर विवाद
दिल्ली-अमृतसर हाईवे के पर नया साल मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जिसे हाईवे पर जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इनका वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक दूसरे पर टकुए से वार करता दिखाई देता है। इसी के साथ रॉयल किंग रिजार्ट में पास को लेकर विवाद हो गया। एक पास की कीमत 700 रुपए रखी गई थी। जब लोग यहां तो इसका रेट बढ़ा दिया गया। जब लोग अंदर पहुंचे तो उनसे खाने के पैसे लिए गए। विवाद होने पर रात को पुलिस पहुंची और पार्टी को बंद करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *