दतिया में कड़ाके की सर्दी से नए साल की शुरुआत:घना कोहरा, दृश्यता 30 मीटर से कम रही; तापमान 8.9॰ रिकॉर्ड

दतिया में नए साल 2026 की शुरुआत शहरवासियों के लिए कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के साथ हुई। वर्ष के पहले ही दिन (गुरुवार) सुबह से ही दतिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर छाई रही। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में दृश्यता घटकर 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही धीमी रही और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात के मुकाबले न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक है। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी ठंड से राहत नहीं दिला सकी, क्योंकि उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर ज्यादा महसूस किया गया। अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन में सूर्यदेव बादलों और कोहरे के बीच लुकाछिपी करते नजर आए, जिससे धूप पूरी तरह असरदार नहीं हो सकी। इसके चलते दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। सुबह के समय शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही। खासतौर पर हाईवे और खुले इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखा गया। कई दोपहिया वाहन चालक सावधानीपूर्वक चलते नजर आए। पुलिस और यातायात विभाग ने वाहन चालकों से कोहरे में सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *