मध्य प्रदेश में आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति और नई पदस्थापना का क्रम जारी है। केंद्र और राज्य स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिल्ली में पदस्थ मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल जैन को एक जनवरी से कार्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएफएस अधिकारी असित गोपाल और आईएएस अधिकारी केरोलिन खोंगवार की पदस्थापना को लेकर केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर को जारी आदेश में संशोधन किया था। वन विभाग में वरिष्ठ पद पर पदोन्नति उधर, भोपाल स्थित वन विभाग में पदस्थ आईएफएस अधिकारी बीएस अन्निगेरी को पदोन्नत कर एपीसीसीएफ (वित्त एवं बजट) से पीसीसीएफ (मानव संसाधन विकास) के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले इस पद का अतिरिक्त प्रभार पीसीसीएफ बिंदु शर्मा के पास था। इन अफसरों को भी मिला प्रमोशन एक जनवरी को जारी एक अन्य आदेश में वन विभाग ने वन मंडल अधिकारी कार्य आयोजना खंडवा प्रशांत कुमार सिंह, वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल अनूपपुर विपिन कुमार पटेल, वन मंडल अधिकारी इंदौर सामान्य वन मंडल प्रदीप मिश्रा, वन मंडल अधिकारी नौरादेही वन्यप्राणी वनमंडल अब्दुल अलीम को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत करते हुए उनकी पदस्थापना यथावत रखी है। एक अन्य आदेश में वन विभाग ने उप वनमंडल अधिकारी ए प्रभंजन रेड्डी, हिमांशु त्यागी, मेनगा व्ही, ध्रुव श्रीवास्तव, अंशुल तिवारी, गुरलीन कौर, सुंदर निवेधन एम., शैलेष माचरा, विकास शर्मा, हितेश खंडेलवाल, पखाले प्रीतेश मनोहर राव, विनोद जाखड़, अक्षत जैन, समीर रंजन और नीरज निश्चल को वरिष्ठ वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। इसके पहले वन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में जिन वन अफसरों को प्रमोट कर पदस्थापना यथावत रखी गई है, उसमें बृजेंद्र श्रीवास्तव को मुख्य वन संरक्षक, क्षितिज कुमार को वन संरक्षक, प्रियांशी सिंह को वन संरक्षक, लवित भारती को वन संरक्षक और महेंद्र प्रताप सिंह को वन संरक्षक पद पर प्रमोट किया गया है। इनके साथ ही प्रेमनारायण मिश्रा और नरेश सिंह यादव मुख्य वन संरक्षक पद पर प्रमोट हुए हैं। वहीं पद्मप्रिया बालाकृष्णन और अमित कुमार दुबे को मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।


