लुधियाना के ककुवाल रोड पर दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार कार ने ढाई साल के बच्चे को मारी टक्कर सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर के बाहर अपनी मां के साथ मौजूद करीब ढाई साल का बच्चा अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे के गिरते ही आस-पड़ोस के लोग भी दहशत में आ गए। पारिवारिक सदस्यों ने बताया पीड़ित बच्चे के नाना मुकेश ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार आई और सीधे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजन तत्काल बच्चे को संजिवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी टांग में फ्रैक्चर है। सीसीटीवी में क्या नजर आया हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बच्चा अपनी मां के साथ सड़क किनारे था तभी बच्चा दूसरी तरफ़ जाने लगता है की बलेनो कार तेज रफ्तार में आती है और बच्चे को टक्कर मारकर निकल जाती है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *