भास्कर न्यूज | सांकरा सिहावा विधानसभा अंतर्गत सांकरा के गांधी चौक में 30 दिसंबर को अटल स्मृति दिवस पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को स्मरण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में शालिनी राजपूत एसआईआर प्रभारी सिहावा, सरला जैन, श्रवण मरकाम, पिंकी शाह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शालिनी राजपूत ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। उन्होंने अंत्योदय, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास की मजबूत नींव रखी। महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने कहा अटल की नीतियों ने देश को स्थिरता और विकास की दिशा दी। उन्होंने गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष भाजपा मंडल नगरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में हृदय साहू, अजय ध्रुव, कमल डागा, मोहन पुजारी, अकबर कश्यप, रवि दुबे, संजय शांडिल्य, रोहित मोहन व अन्य रहे।


