राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने संरक्षक ओपी शर्मा की सहमति से जिला अस्पताल में पदस्थ सत्यम हुमने को संघ का प्रांतीय सचिव मनोनीत किया है। सत्यम हुमने पूर्व में संघ के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर संघ के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष पीसी जेम्स, उप प्रांताध्यक्ष एल धनकर, जिला अध्यक्ष लमेश पगारे, मेट्रन मंजू ऐन्नेवार, प्रांतीय सचिव केपी साहू, संयुक्त सचिव भोज साहू, प्रांतीय पदाधिकारी विनोद मटाले, संभागीय उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी, जिला अध्यक्ष आयुर्वेद सरस्वती वर्मा, सीएचओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंजली कठोलिया, उपाध्यक्ष कोमल जोशी, राजू ने इसकी सराहना की है।


