प्रयागराज में युवक की चाकू गोदकर हत्या:घर से 1.5 किमी दूर खून से लथपथ शव मिला, रात में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गया था

प्रयागराज में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। वहां उसने शराब पी और जमकर मस्ती की। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संपर्क किया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव से लगभग 1.5 किमी दूर युवक का लहूलुहान शव पाया गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत घर वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ करके जांच शुरू कर दी। यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दिलदारगंज असरवाल कला की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ईंट-भट्टे पर गाड़ी चलाने का काम करता था युवक
युवक का नाम धर्मेंद्र सोनकर उर्फ धर्मेश ​​​​​ (34 वर्ष) पुत्र जुग्गुल सोनकर ​​है। वह ईंट-भट्टे पर गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह धर्मेंद्र सोनकर रोज की तरह काम पर गया था। आम दिनों की तरह वह शाम को घर लौट आता था, लेकिन नए साल के मौके पर वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया और देर रात तक घर वापस नहीं आया। धर्मेंद्र के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह गांव से करीब 1.5 किमी दूर पर उसका शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। यह सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। धर्मेंद्र के शरीर पर नुकीले हथियार के कई वार के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर कहा जा रहा है कि उसकी हत्या चाकू से की गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक शराब पीता था और नए साल के मौके पर कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया- हत्या किसने की और इसके पीछे क्या कारण रहा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की पुष्टि होगी। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। —————- ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या:दोस्त के साथ गया था बाजार, हमलावरों ने घरों लौटते समय पीछे से किया हमला आजमगढ़ में दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बाइक सवार युवकों पर पीछे से हमला किया। जिसके बाद दोस्त बाइक को तेजी से भगाने लगा। इस दौरान पीछे बैठा दोस्त नीचे गिर गया। हमलावर उसे लाठी-डंडो से पीटने लगे। ये देखते ही बाइक चला रहा युवक घर से परिजनों को लेने के लिए भागा। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *