आगर में 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या:पिता-पुत्र सहित तीन ने कुल्हाड़ी-डंडों से पीटकर मार डाला; गांव में पुलिस तैनात

आगर मालवा जिले के सिरपोई में एक मामूली टिप्पणी पर हुए विवाद में 52 वर्षीय जुझार सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपियों, पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। जबकि, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पत्थर फेंककर सिर फोड़ा जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिरपोई निवासी जुझार सिंह (52) का गांव के ही दरबार सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान जुझार सिंह ने दरबार सिंह पर पत्थर फेंका, जिससे उनके सिर में चोट आई। इसके बाद दरबार सिंह, उनके बेटे प्रवीण और रिश्तेदार पप्पू ने आक्रोशित होकर जुझार सिंह पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में जुझार सिंह को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आईं। जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर किया परिजनों ने जुझार सिंह को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान जुझार सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया। फरार आरोपी पप्पू सिंह की तलाश जारी है। मृतक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पिपलोन चौकी प्रभारी अजय जाट, बड़ी संख्या में पुलिस बल और तहसीलदार सीताराम परमार मौके पर पहुंचे। मृतक का दाह संस्कार पुलिस सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में कराया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया- फरार आरोपी पप्पू सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *