मऊगंज में नववर्ष पर उमड़ी श्रद्धालुओं-पर्यटकों की भीड़:देवतालाब, अष्टभुजा धाम और बहुती जलप्रपात में दिखा आस्था का संगम

नववर्ष के अवसर पर मऊगंज जिले में आस्था और पर्यटन का संगम देखा गया। देवतालाब के ऐतिहासिक शिव मंदिर, नईगढ़ी स्थित अष्टभुजा धाम माता मंदिर और बहुती जलप्रपात में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। देवतालाब के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। इसी तरह, नईगढ़ी के अष्टभुजा धाम माता मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। नववर्ष पर मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे झरने बहुती जलप्रपात में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। प्राकृतिक सौंदर्य और जलप्रपात की भव्यता ने लोगों को आकर्षित किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भ्रमण कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने स्वयं प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवतालाब में थाना प्रभारी गोविंद तिवारी सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अष्टभुजा धाम और बहुती जलप्रपात पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर की टीम सुरक्षा में मुस्तैद दिखी। बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नववर्ष पर मऊगंज जिले में शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल के साथ नए साल का स्वागत किया गया। नए साल के पहले मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *