कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार शाम की पारी में सफारी की।यहां वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा बेटे रेयान, बेटी मिराया और रिहान की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सफारी पर गई। बाघिन रिद्धि के शावकों के हुए दीदार जानकारी के अनुसार प्रियंका वाड्रा की ओर से आज शाम की सफारी के लिए पांच जिप्सियां बुक की थी। जिनमें वह अपने परिजनों के साथ सफारी पर गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर तीन में सफारी की। उन्होंने अपने परिजनों के साथ दोपहर करीब दो बजे सफारी के लिए गणेश धाम गेट से एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने रणथम्भौर नेशनल पार्क के हर्ट कहे जाने वाले लेक एरिया और जोगी महल इलाके में प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। उन्होंने जोन नंबर तीन में करीब ढाई घंटे तक सफारी की। सफारी के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाघिन रिद्धि के शावकों के दीदार हुए। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा विपक्ष के नेता अपने भाई राहुल गांधी व परिवार के साथ 30 दिसंबर को रणथंभौर आई थी। जिसके बाद आज उन्होंने रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। यहां वह अपने परिजनों के साथ बाघिन रिद्धि के शावकों को देखकर सभी लोगों खासे रोमांचित नजर आए।


