जयपुर में 57 किलो चांदी लूटकर भागा बदमाश गिरफ्तार:अपने घर में जेवर छुपाकर फरारी काट रहा था, टोंक से दबोचा

जयपुर में ज्वेलर शॉप से 57 किलो चांदी लूटने के मामले फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने लूटा सामान अपने घर में छुपाया था। पुलिस से बचने के लिए दिल्ली-गुडगांव चला गया। इसके बाद मालपुरा और टोंक आया। पुलिस ने टोंक में दबिश देकर उसे पकड़ा और लूटे गए 10 किलो के गहने बरामद किए है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया किबदमाश मोहम्मद तोहिद (34) निवासी निवाई टोंक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। अब मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी अशफाक की तलाश है। साथियों के पकड़ने पर चला पता
डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- 19 नंवबर को विनोद अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मनीरामजी की कोठी का रास्ता स्थित सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स में उनकी गजानंद ज्वेलर के नाम से शॉप है। रात के समय बदमाशों ने सिक्योरिटी पर तैनात तीन गार्डों के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। शॉप का लॉक तोड़कर 57 किलो चांदी के गहने लूट कर ले गए। SHO (माणक चौक) राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर लूट में आरोपी बदमाश हितेश प्रजापत और अकरम को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से लूटे गए 38 किलो चांदी के गहने बरामद कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में वारदात में कुल 4 बदमाशों के शामिल होने का पता चला। पुलिस पकड़ से फरार दोनों आरोपी मोहम्मद तोहिद और अशफाक पर 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा गया। घर में माल छिपाकर घूमने निकला
SHO (माणक चौक) राकेश ख्यालिया ने बताया- पिछले डेढ़ साल से फरार इनामी बदमाश मोहम्मद तोहिद को टोंक में दबिश देकर पकड़ा गया है। पूछताछ में सामने आया कि 19 नवम्बर को वारदात कर माल समेट कर सभी बदमाश अलग-अलग चले गए। वारदात कर मोहम्मद तोहिद छिपने के लिए अपने परिचित के यहां चला गया। ढूंढते आई पुलिस के टोंक निवाई स्थित मकान पर दबिश का उसको पता चला। पुलिस की ओर से घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेकर वापस जाने का भी उसे पता था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोहम्मद तोहिद ने अपने घर के अंदर लूट का माल छिपा दिया। उसके बाद वह घूमने के लिए दिल्ली-गुड़गांव चला गया। घूमने के बाद मालपुरा व टोंक में भी घूमकर फरारी काटता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *