संत कवि पवन दीवान की 80वीं जयंती पर आज गुरु पादुका पूजन

राजिम| छत्तीसगढ़ की गांधी कहे जाने वाले संत कवि पवन दीवान की 80वां जयंती नगर के ब्रह्मचर्य आश्रम में मनाई जाएगी। ट्रस्ट ने बताया कि इस मौके पर बटुकेश्वर नाथ शिव जी में ब्रह्मचर्य आश्रम के बटुकों के द्वारा पूजन अभिषेक किया जाएगा तथा गुरू पादुका पूजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम होगा और प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। आश्रम ट्रस्ट ने समस्त नगर वासियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *