सीहोर में आबकारी विभाग की कार्रवाई:विभिन्न ढाबों से 11 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर में आबकारी विभाग ने आज अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिले के विभिन्न ढाबों पर छापेमारी कर लगभग 11 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सात प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर बालागुरू के निर्देश पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर ने बताया कि विभाग की टीम ने सीहोर क्षेत्र के शिवसागर ढाबा, राजा ढाबा बड़नगर, महाकाल ढाबा, अपना ढाबा, परमार ढाबा, बड़नगर स्थित नमकीन की दुकान, राजपूत ढाबा और पिपलिया मीरा ढाबों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5000 रुपए है। आबकारी विभाग जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक माधव कुण्डल, रिया जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आबकारी आरक्षक प्रिय वंदना पांडे, प्रियंका यादव और नगर सैनिक शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *