चामुंडा धाम में नववर्ष पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु PHOTOS:मां ज्वालामुखी का दरबार सजाया, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में नववर्ष 2026 के अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन, माता के जयकारों और विशेष पूजा-अर्चना से गुंजायमान रहा। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामनाएं कीं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे। स्वयं सेवकों ने भीड़ प्रबंधन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शक्तिपीठों पर रहा भक्ति का माहौल कांगड़ा जिले के अन्य शक्तिपीठों में भी नववर्ष पर भक्ति का माहौल रहा। ज्वालामुखी मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुलते ही हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। बज्रेश्वरी देवी मंदिर, कांगड़ा में सुबह 5:30 बजे कपाट खुले और मां ज्वालामुखी का दरबार सजाया गया। पालमपुर के बैजनाथ मंदिर में भी नए साल की शुरुआत भक्तिभाव से हुई। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने चामुंडा धाम की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति की सराहना की। उनका कहना था कि नए साल की शुरुआत इस पावन धाम में दर्शन कर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और हरे राम-हरे कृष्ण के भजनों पर नृत्य कर नववर्ष का उल्लास मनाया। यहां देखिए PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *