मंडला की नैनपुर लॉज में युवक ने की आत्महत्या:अखबार पर मिला सुसाइड नोट; दो लोगों पर प्यार छीनने का आरोप

मंडला जिले के नैनपुर नगर में एक युवक ने लॉज के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना नैनपुर स्थित खंडेलवाल लॉज में गुरुवार को सामने आई, जब युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लॉज के कमरे को सील कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक अखबार पर लिखा सुसाइड नोट मिला। इस नोट में मृतक ने दो युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर प्यार छीनने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बम्हनी बंजर निवासी दुर्गेश कांड्रा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश 27 दिसंबर से खंडेलवाल लॉज में रुका हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसका शव फंदे पर लटका देखा गया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट में जिन दो युवकों का जिक्र है, उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *