निशांत हत्याकांड- सड़क पर शव रखकर हंगामा, VIDEO:कुशीनगर में मां बोली- पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे या हमें गोली मार दे

यूपी के कुशीनगर में निशांत सिंह की हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश के चलते आरोपी फैजल और नौशाद ने दिन दहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने निशांत के दोस्त पर भी हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे शव निशांत के गांव जुडवानिया पहुंचा। लाश के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर बैठ गए। निशांत की मां ने कहा- जैसे मेरे बेटे की हत्या हुई है, वैसे ही आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घरों पर बुलडोजर चले। अगर पुलिस प्रशासन यह नहीं कर पा रहा तो हम लोगों को गोली मार दे। मौके पर तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। विरोध में बाजार बंद रहा। हंगामे के 7 घंटे बाद एडीएम और एएसपी परिजनों को समझाने पहुंचे। 2 दिन में आरोपियों कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिवार वाले मान गए। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र का है। पहले 3 तस्वीरें देख लीजिए… पहले 5 पॉइंट में पूरा मामला समझ लीजिए… अब जानिए परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन क्यों किया… शव पहुंचते ही सड़क जाम कर हंगामा: गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह का शव गांव पहुंचा। परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर नैका छपरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। अंतिम संस्कार से इनकार, DM को बुलाने पर अड़े: अंतिम संस्कार से इनकार कर आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करने लगे। साथ ही फरार फैजल के एनकाउंटर की मांग करने लगे। अब भी सैकड़ों लोग चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 7 घंटे बाद एडीएम वैभव मिश्रा और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर जाकर परिवार को समझाया। दूसरे आरोपी फैजल की गिरफ्तारी होने की बात बताई। साथ ही केस दर्ज होने के बाद मुकदमे में बढ़ाए गए अन्य आरोपियों की जांच कर दो दिन में गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। तब परिवार के लोग माने। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया – परिजनों की तहरीर पर बुधवार रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एक आरोपी नौशाद कल ही पकड़ा गया था। फैजल को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी समझाने के बाद परिजन मान गए हैं। तनाव को देखते हुए दोनों गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। निशांत के बारे में भी जान लीजिए…
परिजनों ने बताया- मृतक निशांत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनके पिता संतोष सिंह किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं। निशांत 12वीं की पढ़ाई के बाद सेना और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। ————— ये खबर भी पढ़ें लखनऊ में दरोगा ने बवाल काटा, DCP से बोला-देख लूंगा:बैरिकेडिंग पर कार चढ़ाई, सिपाहियों पर चिल्लाया; बाराबंकी में तैनाती लखनऊ में आधी रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक दरोगा ने जमकर बवाल काटा। नशे में धुत दरोगा कार से हजरतगंज चौराहे पहुंचा। रास्ते में बैरिकेड्स देखकर बौखला गया। दरोगा ने आव देखा न ताव, कार बैरिकेड्स पर चढ़ा दी। मौके पर मौजूद सिपाही भागकर आए। दरोगा को कार से उतारा। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *