अंब में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर:युवक की मौत, काम से जा रहा था, ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया, ड्राइवर फरार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के त्यूड़ी में गुरुवार शाम एक ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान बहडाला निवासी साहिल धीमान पुत्र गोरखनाथ के रूप में हुई है। साहिल अपनी बाइक पर सवार होकर त्यूड़ी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साहिल आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार स्थानीय लोगों ने घायल साहिल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इस बीच ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *