नाबालिग ने खाया जहर, इंदौर में इलाज के दौरान मौत:राठौर समाज ने युवक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, गिरफ्तारी की मांग

देवास जिले के सतवास क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बालिका का इंदौर में दो दिनों से इलाज चल रहा था। राठौर समाज के लोगों ने बालिका के घर के सामने रहने वाले एक युवक पर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। गुरुवार को क्षत्रिय राठौर समाज के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक आवेदन दिया। समाज के लोगों ने बताया कि सतवास के वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका को इरशाद नामक व्यक्ति द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। आरोप है कि इरशाद ने बालिका को एसएमएस भी भेजे, जिससे परेशान होकर उसने 29 दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। इंदौर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समाज के लोगों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और उसके मकान को ध्वस्त करने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *