कोरबा में सड़क सुरक्षा माह और महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू:मंत्री की सलाह, शराब पीकर न चलाएं वाहन, 50 मोबाइल लौटाए और हेलमेट वितरित

कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा माह और महिला सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां गुम हुए 50 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए और हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया। मंत्री देवांगन ने कहा कि सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई और लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस पहल को ‘अच्छी सोच’ बताया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह और महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत एक महीने तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 50 गुम मोबाइल फोन बरामद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से लगभग 50 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक माह तक जागरूकता अभियान जारी रहेगा। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन सहित प्रशासन, पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *