कांग्रेस ने प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटाया:भूपेश बघेल-कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने झीरम जांच आयोग को लिखा था पत्र, पार्टी ने लिया एक्शन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेताओं की नार्को टेस्ट कराने की मांग झीरम घाटी जांच आयोग कमेटी से करने वाले कांग्रेस नेता विकास तिवारी को कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने विकास तिवारी को नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है। अब पढ़े किस वजह से हुई कार्रवाई कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने बीजेपी नेता जेपी नड्‌डा के बयान के बाद झीरम जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग से बीजेपी नेताओं के अलावा पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता कवासी लखमा की नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उनकी इस मांग के बाद पार्टी के सीनियर नेता नाराज हो गए। विकास तिवारी के इस बयान का पार्टी के अंदर भी विरोध हुआ और उनके खिलाफ अनुशासन भंग करने पर कार्रवाई की मांग उठी थी। पार्टी में विवाद बढ़ता देखकर उनको पदमुक्त करने के साथ नोटिस जारी किया गया है। अब पढ़े पार्टी का नोटिस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *