मनेंद्रगढ़ साइबर सेल ने दिसंबर माह में एक विशेष अभियान चलाकर 25 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिए गए हैं। यह कार्रवाई सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में की गई। साइबर सेल टीम ने गुम हुए फोनों की लगातार खोज के लिए यह अभियान चलाया था। मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने राहत व्यक्त की। गुम मोबाइल पाकर खुश हुए लोग उन्होंने बताया कि उन्हें अपने गुम हुए फोन दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन साइबर सेल के प्रयासों से यह संभव हो पाया। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने मनेंद्रगढ़ पुलिस, साइबर सेल टीम और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है।


