बुजुर्ग पर तलवार से हमला, बचाव में अंगुली कटी:युवक ने शराब के नशे में हंगामा किया, बालाघाट में आरोपी हिरासत में

बालाघाट शहर के वार्ड 3 में नए साल के पहले ही दिन दहशत का माहौल बन गया। गुरुवार शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच शोएब खान नामक एक युवक ने 55 वर्षीय बुजुर्ग सलीम खान पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के दाहिने हाथ की तीसरी अंगुली कट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला सलीम खान ने बताया कि आरोपी शोएब खान शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के सामने आया था और गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। शोर सुनकर जब वार्ड के लोग बाहर जमा हुए, तो शोएब ने अचानक तलवार लहराना शुरू कर दिया और उन पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग ने खुद को बचाने के लिए जैसे ही अपना हाथ आगे किया, तलवार उनकी अंगुली पर जा लगी, जिससे वह कट गई। दहशत के माहौल से गुस्साए वार्डवासी वारदात के तुरंत बाद मुस्लिम समुदाय के लोग और वार्डवासी घायल बुजुर्ग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस के सामने आक्रोश जाहिर करते हुए मांग की कि आरोपी शोएब खान को तुरंत जिला बदर किया जाए। वार्डवासी सोहेल खान ने बताया कि शोएब एक आदतन अपराधी है और अक्सर सरेआम तलवार लेकर लोगों को धमकाता है, जिससे पूरे वार्ड में डर का माहौल बना रहता है। आरोपी को शहर से बाहर करने की चेतावनी वार्डवासियों के अनुसार, शोएब की आपराधिक गतिविधियों की शिकायत पहले भी कई बार पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन उसकी गुंडागर्दी बंद नहीं हुई। मोहल्ले वालों का कहना है कि जब तक उसे जिला बदर नहीं किया जाता, तब तक वार्ड में शांति कायम नहीं होगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शोएब खान को हिरासत में ले लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *