भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में कांग्रेस और KRPP विधायक के समर्थकों के बीच झड़प, एक की मौत

कर्नाटक के बल्लारी जिले में गुरुवार शाम कांग्रेस और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस कार्यकर्ता वाल्मीकि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, KRPP विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में पथराव में बदल गई। इस दौरान गोली चलने की आवाज भी सुनी गई। बताया गया कि भरत रेड्डी के कुछ समर्थक जनार्दन रेड्डी के घर के सामने बैनर लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और भरत रेड्डी के करीबी सतीश रेड्डी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके एक गनमैन ने हवा में दो राउंड फायर किए। मृतक की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस समर्थक था। घटना के बाद जनार्दन रेड्डी के घर के पास पुलिस ने बड़े जमावड़े पर रोक लगा दी। पुलिस का कहना है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *