कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा- हिंदुओं की संख्या घट रही है। जो घट गया वो मिट गया। घटना नहीं है तो 3 बच्चे पैदा करो। बता दें कि महाकुंभ में सहयोग मांगने के लिए शनिवार को प्रवीण तोगड़िया यहां पहुंचे थे। गंगा बैराज स्थित मंदिर में तोगड़िया ने एक सम्मेलन किया। तोगड़िया ने लोगों को कुंभ में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद 1 करोड़ लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था करने जा रहा है। बांग्लादेश जैसे हालात देश के होंगे
प्रवीण तोगड़िया ने कहा- वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश जैसे हालात अपने देश के होंगे। कल को बांग्लादेश की तरह हमको हमारे घर से कोई भगा न सके। इसके लिए हमें समाज को जगाना होगा। पहले से परिस्थिति में थोड़ा बहुत सुधार हो रहा है। हिंदुओं पर हमले क्यों हो रहे
उन्होंने कहा- बांग्लादेश में मंदिर क्यों तोड़े, मूर्ति क्यों तोड़ी। हिंदुओं पर हमला करना, यह उनकी हसरत है। स्वभाव है। भारत सरकार को कड़े कदम उठाकर हिंदुओं की रक्षा के लिए बाध्य करना चाहिए। बांग्लादेश का प्रेसिडेंट फंडामेंटलिस्ट मुस्लिम है। किसानों को नहीं मिल रहे उचित दाम
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे किसान पर कर्ज और आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। किसानों को खर्च से डेढ़ गुनी एमएसपी मिलनी चाहिए। प्रवीण बोले-राम मंदिर-2 अब नया मुद्दा
राम मंदिर बनने के बाद प्रवीण तोगड़िया के नए मुद्दे के सवाल पर उन्होंने बताया कि समृद्ध हिंदू, सुरक्षित हिंदू और सम्मानयुक्त हिंदू ही मुद्दा है। सबको स्वास्थ्य, शिक्षा के बाद रोजगार और किसानों को फसल के उचित दाम, ये प्रवीण तोगड़िया का राम मंदिर-2 है। मोदी से दूरियां खत्म हो गई हैं
उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी से अब दूरियां खत्म हो गई हैं। आजकल हमारी प्रेम-प्रेम है। भाजपा और संघ की दूरियों को लेकर उन्होंने कहा- मेरी कोई नाराजगी नहीं है। योगी-मोदी से भी प्यार है। संभल हिंसा के दोषियों से योगी निपट लेंगे। उनके हाथ में बुलडोजर भी है और पुलिस भी है। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… संभल में DM-SP ने 46 साल बाद मंदिर खुलवाया:खुद मूर्ति साफ की, जहां हिंसा में 4 मौत हुई, उसके करीब है मंदिर संभल में 46 साल से बंद पड़े भगवान शिव के मंदिर को शनिवार को अचानक खोला गया। बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान डीएम-एसपी को यह मंदिर दिखा। दोनों ने गेट खुलवाया और अपने हाथों से सफाई की। यह मंदिर उस जामा मस्जिद से मात्र डेढ़ किमी दूर है, जहां पिछले दिनों बड़ी हिंसा हुई थी। पढ़िए पूरी खबर


