भास्कर न्यूज | डौंडी नए साल पर गुरुवार को नगर पंचायत ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्डों में घर-घर सूखा एवं गीला कचरा संग्रहण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नगर पंचायत डौंडी की अध्यक्ष मोहंनतीन चौरका एवं महिला सफाई मित्र पल्टीन रावटे ने बजरंग वार्ड क्रमांक 1 पिस्दा पारा के घरों में नीले एवं हरे रंग की प्लास्टिक बाल्टियों का वितरण किया। इस दौरान नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा नगर पंचायत के माध्यम से नियमित कचरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सूखा-गीला कचरा पृथक्करण से स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी और शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से नगर पंचायत के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।


