भास्कर न्यूज | बालोद शुगर मिल करकाभाट में बुधवार को 850 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई से 1085 क्विंटल शक्कर और 48 मीट्रिक टन मोलासिस उत्पादन हुआ। प्रबंधन के अनुसार रिकवरी रेट 9.55% रहा। इस सीजन पहली बार यह स्थिति बनी, जब रिकवरी रेट 9.50% से ज्यादा रहा। ओवरऑल बुधवार तक 8 हजार 865 टन गन्ने की पेराई से 6 हजार 580 क्विंटल शक्कर उत्पादन हो चुका है। रिकवरी रेट 8.96% है। आगे रिकवरी रेट बढ़ने का अनुमान है।


