अलवर में मावठ के बाद अब कोहरा है। शनिवार सुबह भी अलवर शहर व गांवों में कोहरा रहा। कहीं विजिबिलिटी 100 मीटर तो कहीं कम रही। जिससे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी रहती है। वही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास है। जिले में सुबह कोहरा, दिन में शीतलहर की कंपकंपी और रात को गलन वाली सर्दी है। शनिवार सुबह भी कोहरे का असर है। दिन में कहीं धूप निकलती हैं कहीं कोहरे के कारण बहुत कम। जब बादल होते हैं तो सर्दी का असर बढ़ जाता है। रात को ओस गिरने से गलन वाली सर्दी रहती है। वैसे अब तक मौसम फसल के अनुकूल बना है। असल में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू तक नहीं गया। इस कारण नुकसान नहीं है। अब आगामी दिनों में तापमान अधिक गिरा तो फसल को नुकसान होने की आशंका है।


