जयपुर | आयुक्त (फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल) की ओर से लैब की जांच में एक दवा अमानक पाए जाने पर ड्रग अलर्ट जारी कर निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाई है। ड्रग कंट्रोलर के अनुसार निर्माता कंपनी गुजरात की बी.शारदा लाइफसाइंसेज की एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड टेबुटालाइन सल्फेट गुइफेनेसिन मेन्थोल सीरप ( बैच नंबर बीएस250613, निर्माण तिथि जून -2025 और एक्सपायरी डेट मई -2027) को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत संबंधित बैच नंबर की दवा का स्टॉक जब्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।


