जयपुर| सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के CSR सहयोग और जयपुर ग्रामीण पुलिस के सहयोग से चंदवाजी जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थापित किए जाने वाले दुर्घटना सहायता एवं यातायात जागरूकता केंद्र का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। यह केंद्र सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत, बचाव कार्यों की तैयारी तथा आम नागरिकों, विशेषकर ट्रक एवं भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। केंद्र में आधुनिक दुर्घटना सहायता उपकरण, प्रशिक्षण कक्ष, तकनीकी संसाधन एवं प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में फिनोवा कैपिटल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी साथ ही जयपुर ग्रामीण पुलिस के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मोहित साहनी ने कहा, “फिनोवा कैपिटल के लिए CSR केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने कहा, ‘सड़क दुर्घटनाओं में प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। फिनोवा कैपिटल और जयपुर ग्रामीण पुलिस के सहयोग से यह केंद्र त्वरित सहायता, बेहतर समन्वय और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा, जिससे दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को कम किया जा सकेगा।”


