सिटी रिपोर्टर }देश के फिटनेस आयोजनों में शुमार एयू जयपुर मैराथन के आगामी संस्करण के पोस्टर का अनावरण मुंबई के एनसीपीए में आयोजित मुंबई गौरव अवॉर्ड्स समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के नेशनल हेड अविनाश शरण, सीईओ मुकेश मिश्रा और जयपुर रनर्स क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर रामदास अठावले ने कहा कि एयू जयपुर मैराथन अब सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि फिटनेस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला सामाजिक आंदोलन बन चुका है।


