JIFF… तीसरी सूची जारी, 23 देशों की 51 फिल्में, 21 पटकथाएं चयनित

सिटी रिपोर्टर }18वां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 13 से 15 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। गुरुवार को अपनी तीसरी नामांकित फिल्मों की आधिकारिक सूची घोषित कर दी है। इससे पूर्व जारी की गई प्रथम सूची में 37 देशों की 221 फिल्में तथा द्वितीय सूची में 29 देशों की कुल 119 फिल्में चयनित की गई थीं। नामांकन की तीसरी सूची में कुल 23 देशों से चयनित 51 फिल्में एवं 21 पटकथाएं शामिल हैं, जिन्हें 387 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से चुना गया है। तीसरी सूची में 18 फीचर फिक्शन फिल्में, 7 डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्में, 16 शॉर्ट फिक्शन फिल्में, 3 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्में, 3 एनिमेशन शॉर्ट फिल्में, 3 फोटोग्राफी, 1 गीत/ संगीत एल्बम, 21 पटकथा, 1 छात्र फ़िल्म शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *