बड़वानी | भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में जिले की चार तहसीलों की बैठक दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। इसमें पाटी व बड़वानी तहसील की तहसील बैठक कृषि उपज मंडी बड़वानी और अंजड़ व ठीकरी तहसील की तहसील बैठक भावसिंह बाबा मंदिर दवाना में हुई। सह संगठन मंत्री शर्मा ने बताया ग्राम इकाई संगठन का आधार है। इसलिए तहसील इकाई के सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम इकाई तक पहुंचना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को दो गांव का दायित्व दिया। ग्राम समितियों की ताकत की बदौलत हम उज्जैन लैंड पुलिंग पूरी तरह निरस्त करवा पाए। गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने में किसान अपने दम पर सक्षम रहे। बैठक में जिला प्रभारी दयाराम पाटीदार, जिलाध्यक्ष भगवान पटेल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश खरते, जिला मंत्री कमल तोमर, जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काग, अंकित मालवीया, रोहित कुमावत, दिलीप यादव, लोकेंद्र धनगर, चंपालाल सहित किसान मौजूद थे।


