35 पेंशनरों का किया सम्मान, दी जानकारी

बड़वानी | पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को पेंशनर दिवस मनाने के लिए समारोह आयोजित किया। जिलाध्यक्ष विजयकुमार जैन ने बताया समारोह में 75 वर्ष तक के 35 पेंशनरों का शाल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया। आयुष विभाग से औषधियों से संबंधित जानकारी डॉ. नीलेश मोरे व डॉ. वंदन मंडलोई ने दी। इसमें मुख्य अतिथि विधायक राजन मंडलोई, विशेष अतिथि राधेश्याम पाटीदार खरगोन, पूर्व सीएमएचओ डॉ. अब्दुल रशीद पटेल, डॉ. ओमप्रकाश यादव. महेश्वर अध्यक्ष डॉ. केके वास्कले, कसरावद के सुभाषचंद्र दुबे सहित जिले की सभी तहसील अध्यक्ष शामिल हुए। संचालन मोहन पाटिल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *