बड़वानी | शहर के सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क कर उन्हें शहर बुलाया। बुजुर्ग महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। सामाजिक कार्यकर्ता अजीत जैन ने बताया सेंधवा ब्लॉक के ग्राम मड़गांव की वृद्ध महिला को जिला अस्पताल रैफर किया था। बुजुर्ग महिला के साथ कोई भी परिजन नहीं होने पर हड्डी वार्ड इंचार्ज ने जैन को अवगत कराया। जैन ने अस्पताल पहुंचकर महिला की फोटो व जानकारी सोशल मीडिया पर डालकर परिजनों की तलाश की। जिस पर मड़गांव के जानी कैलाश जाट व सेंधवा के परेश गोयल ने महिला के बेटों का नंबर निकालकर दिया। जैन ने उनके बेटे रमेश वास्कले व आत्माराम वास्कले को बड़वानी बुलाकर उनकी माता को उनके सुपुर्द किया।


