भास्कर न्यूज| अमृतसर बीबीके डीएवी कॉलेज की आर्य युवती सभा द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में नववर्ष पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन कपूर, डॉ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यवाद किया। संबोधन में कहा कि निराकार, शाश्वत, प्रकाशमय परमेश्वर की अनुकंपा से हम जीवन के सद्मार्ग पर अग्रसर होते हैं। उनके सानिध्य में हमें परम आनन्द प्राप्त होता है। ईश्वर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियों का संचार करे। अध्यक्ष सुदर्शन कपूर ने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक है एवं कण-कण में विद्यमान है। हमें अपने भीतर के पांचों विकारों को नियंत्रित कर जीवन के मार्ग परअग्रसर रहना चाहिए। अंत में कॉलेज के संगीत विभाग द्वारा मनमोहक भजन पेश किए गए। इस अवसर पर कॉलेज का टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।


