गुप्त वृंदावन; श्रीकृष्ण-बलराम आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर, पहली बार मयूर रथ पर सवार होंगे

जयपुर | गुप्त वृंदावन धाम जगतपुरा की ओर से शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। पहली बार मयूर आकृति के नक्काशीदार रथ पर सवार होकर भगवान श्रीकृष्ण के साथ बलरामजी नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शहर में हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। भक्त भगवान को पुष्प, फल व श्रीफल अर्पित करेंगे। भक्त स्वयं भगवान का रथ खींचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भगवान की शोभायात्रा का शुभारम्भ दोपहर 2 बजे सिटी पैलेस के पास ब्रजनिधि मंदिर से होगा, फिर शोभायात्रा चौड़ा रास्ता, बापू बाजार, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ से होती हुई ब्रजनिधि मंदिर पहुंचेगी, जहां पर शोभायात्रा की महाआरती की जाएगी। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि स्कंद पुराण में वर्णन है कि रथे च वामनं दृष्ट्वा पुनर्जन्म न विद्यते…अर्थात जो व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण को उनके रथ पर देख लेता है वह इस भौतिक जगत में फिर जन्म नहीं लेता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *