जयपुर | नववर्ष पर राजकीय संप्रेषण किशोर एवं सुरक्षा गृह सेठी कॉलोनी में मुकुल माधव फाउंडेशन की आेर से 50 कम्बल, 50 बेड मेट्रेस एवं 100 वुलन जैकेट निशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक संदीप द्वारा किया गया। इस दौरान अनीता मूवाल, गौरव शर्मा, पुष्पेंद्र कश्यप, सुनील भार्गव, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


