लगातार तीसरे दिन उलटफेर, अंडर-13 में मुदित ने टॉप सीड अनीश को हराया

एसएमएस स्टेडियम में चल रहे ओएन दीक्षित जयपुर जिला विंटर ओपन बैडमिंटन में लगातार तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गुरुवार को अंडर-13 कैटेगरी में मुदित पांडे ने टॉप सीड अनीश चाहर को 21-8, 21-10 से हरा अपसेट किया। इस जीत से मुदित सेमीफाइनल में पहुंचे और वहां प्रणव मूलचंदानी को 21-13, 21-17 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफािइनल में वैदेह जैन ने नैतिक बंसल को 21-10, 21-12 से हरा फाइनल में जगह बनाई। पहले दिन अंडर-13 में हिमाक्ष ने और दूसरे दिन अंडर-17 में वर्षा ने सीडेड खिलाड़ियों को हरा उलटफेर किए थे। अंडर-11 गर्ल्स कैटेगरी का खिताब राशि सिंघल ने जीता। उन्होंने फाइनल में रुहानी यादव को आसानी से 21-5, 21-7 से हराया। बॉयज कैटेगरी के सेमीफाइनल में नैतिक बसल ने हिमाक्ष को 21-13, 2 -14 और लक्षित रेवार ने शिव चौहान को 21-12, 21-17 से हराया। पद्मजा दो कैटेगरी के फाइनल खेलेंगी पद्मजा सिंह ने अंडर-13 और अंडर-17 के फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 सेमीफाइनल में पद्मजा ने मोहिका कौशल को 21-9, 21-3 से और अंडर-17 सेमीफाइनल में वर्षा सिंह को 21-10, 21-14 से हराया। अंडर-13 के दूसरे सेमीफाइनल में आराध्या बिश्नोई ने हनिका को 21-17, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 के सेमीफाइनल में अद्विका शर्मा ने पर्ल पारीक को लगभग 45 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 28-26, 21-17 से परास्त किया। लड़कों के अंडर-15 में तपेश्वर पूनिया, जिज्ञास, मानविक भारद्वाज व निखिल नाथ सेमीफाइनल में पहुंचे वहीं अंडर-15 गर्ल्स सेमीफाइनल में पद्मजा, ओजस्विता, आराध्या शर्मा, आराध्या ढींगरा ने सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। बॉयज अंडर-17 के सेमीफाइनल में भव्य अग्रवाल, रुद्र देवन्दा, सत्यम गुर्जर व अक्षत शेखावत ने प्रवेश किया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को अंडर-11, अंडर-13 बॉयज और अंडर-13, अंडर-17 गर्ल्स फाइनल खेले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *