कैम्ब्रिज स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव आयोजित

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जूनियर कैंब्रिज स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मशाल प्रज्वलन और बच्चों के परेड के साथ हुई। बच्चों द्वारा योग प्रदर्शन और चैन बनाकर संख्या निर्माण की अनूठी गतिविधि से सभी का दिल जीत लिया। बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल की भावना, शारीरिक फिटनेस और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना था। खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की रोचक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, बिस्किट रेस, बाधा दौड़, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, बैलेंसिंग गेम और हाथ व शरीर के समन्वय बनाने वाले खेल मुख्य आकर्षण रहे। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता और सामर्थ्य को सामने लाने का अनूठा अवसर मिला। खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए निदेशक शीतल प्रसाद ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण मध्यम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *